boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

 नहाने गये किशोर की तालाब में डूबने से मौत, बाहर निकाल कर भाग छूटे साथी किशोर

 नहाने गये किशोर की तालाब में डूबने से मौत, बाहर निकाल कर भाग छूटे साथी किशोर

 भीलवाड़ा हलचल। जिले के दोवनिया बालाजी तालाब में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत हो गई। साथी किशोर, डूबे किशोर को तालाब से निकाल कर किनारे पर छोड़कर डर के मारे भाग छूटे। परिजनों को तलाश के दौरान किशोर की लाश मिली। इसे लेकर परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। 
सहायक उप निरीक्षक महावीर ने हलचल को बताया कि देवरिया हाल शिवचरण माथुर कॉलोनी निवासी देवकिशन (14) पुत्र बालु गुर्जर कॉलोनी से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित दोवनिया बालाजी तालाब पर नहाने गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। सुबह साढे ग्यारह बजे निकले इस किशोर के घर नहीं लौटने से परेशान परिजन उसकी तलाश में निकले। दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच तलाश के दौरान परिजनों को देवकिशन का शव तालाब किनारे मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि देवकिशन साथियों के साथ नहाने के लिए तालाब पर गया था, जो डूब गया। साथियों ने उसे बाहर निकाल लिया, डर के मारे वे, देवकिशन को तालाब किनारे छोड़ कर भाग छूटे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।