यरुशलम में पूजास्थल पर आतंकी हमला ,गोलीबारी, आठ की मौत, 10 घायल,

यरुशलम में पूजास्थल पर आतंकी हमला ,गोलीबारी, आठ की मौत, 10 घायल,
X

इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव (Neve Yaakov) स्ट्रीट पर एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस्राइली बचाव सेवा ने बताया कि यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना रात 8:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई।

Next Story