रूस में आतंकी हमला 60 से ज्यादा लोगों की मौत 145 से अधिक घायल

रूस में आतंकी हमला 60 से ज्यादा लोगों की मौत 145 से अधिक घायल
X

मास्को, । रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार से पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने शहर के व्यस्त क्राकस सिटी कंसर्ट हाल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 145 से अधिक लोगों के घायल हो गए। वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है। रूस में पहले भी कई आतंकी हमलेो हुए हैं। आइए डालते हैं एक नजर...

 

1999 का अपार्टमेंट ब्लास्ट

दक्षिणपूर्वी मॉस्को में 13 सितंबर, 1999 को तड़के एक आठ मंजिला अपार्टमेंट में बम विस्फोट हो गया था, जिसमें 118 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला अपार्टमेंट पर हुए पांच हमलों में से एक था, जिसमें मॉस्को और दक्षिणी रूस में दो सप्ताह की अवधि में कुल 293 लोग मारे गए थे और 1000 से अधिक लोग घायल हुए थे। वहीं, रूस ने इस हमले के लिए चेचन्या के अलगाववादी आतंकवादियों को दोषी ठहराया। हालांकि, चेचन्या के उस समय  के राष्ट्रपति ने इससे इनकार किया था

Next Story