ठाकुर देवकीनंदन की भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली

 ठाकुर देवकीनंदन की भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली
X

भीलवाड़ा( हलचल). विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में शांतिदूत श्री देवकीनंदन  ठाकुर जी महाराज के मुखारबिंद से आज से शुरू हुई  सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव कथा  से पहले कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और संत महंतों ने हिस्सा लिया है।

 हनुमान टेकरी के महंत बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिधय में होने वाली कथा का आगाज रविवार को  देवरिया बालजी से कथास्थल तक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिला एन महिलाएं कलश यात्राएं लेकर चल रही थी जबकि भागवत जी को भी देवरा बालाजी से यहां लाया गया इस दौरान मौसम भी सुहाना हो गया हल्की बूंदाबांद शुरू हो गई।  शोभा यात्रा में शांतिदूत श्री देवकीनंदन ठाकुर  , महामंडलेश्वर हंसराम महाराज , हनुमान टेकरी के महंत बनवारीशरण काठियाबाबा,महन्त बाबू गिरी  महाराज ,  महंत मोहन शरण  सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।  विश्व शांति सेवा समिति के महासचिव एडवोकेट राजेन्द्र कचोलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा , कोषाध्यक्ष राकेश दरक, सचिव धर्मराज खण्डेलवाल, सह सचिव बालमुकुंद सोनी, संयुक्त सचिव दिलीप काष्ट सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य साथ थे।

  कथा स्थल पर  वाटरप्रूफ डोम का निर्माण कराया गया है। इसमें बैठकर हजारों भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर  रहे है।

Next Story