श्री गुरूनानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व हर्षाल्लास से मनाया जाएगा

श्री गुरूनानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व हर्षाल्लास से मनाया जाएगा
X



भीलवाडा- 
                        सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरू नानकदेव जी महाराज का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव)   8 नवम्बर 2022 मंगलवार को विश्व भर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर सिन्धुनगर गुरूद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक आयोजन होगें।
                        गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व की खुशी में 6 तारीख को श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता होगी। 7 तारीख को लंगर की तैयारी के लिए दिनभर सेवा होगी। 8 तारीख को गुरूपर्व वाले दिन प्रातः 5 बजे श्री गुरूगं्रथ साहिब जी के प्रकाश होगंे और कीर्तन दीवान की आरंभता होगी।
                        इस अवसर पर रागी जत्था भाई सुखविन्दर सिंह जी (नैनीताल वाले) और भीलवाड़ा गुरूद्वारा साहिब के ज्ञानी हरमीत सिंह जी, ज्ञानी सुखबीर सिंह जी संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेगंे। प्रातः 8.30 बजे रखे हुए श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। प्रातः 10 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक कीर्तन दीवान एवं प्रवचन होगें। दोपहर   01.30 बजे सामूहिक अरदास के उपरान्त गुरू का लंगर अटूट वितरित होगा। रात 8 बजे से 10 बजे तक कीर्तन, आरती एवं फूलवर्षा का कार्यक्रम होगा।
                        अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि गुरूपर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। खुले पाण्डाल सजाए गये है एवं गुरूद्वारा परिसर में आकर्षक लाईटिंग एवं सजावट की गई है।
                        प्रबंधक कमेटी ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की विनती की है।

Next Story