खुले आम दी जाय दोषियों को फांसी कि सजा -क्षत्राणियां

खुले आम दी जाय दोषियों को फांसी कि सजा -क्षत्राणियां
X

जयपुर/ /श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. गोगामेड़ी के साथ-साथ उनके बॉडीगार्ड को भी गोलियां मारी गईं. महज 18 सेकेंड में 17 गोलियां चलीं और हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया. हत्याकांड को जयपुर के श्यामनगर थाना क्षेत्र में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर पर ही अंजाम दिया गया. राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी आए ही थे कि जयपुर में इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया.  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना ने आज राजस्थान बन्द का आव्हान रहा , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट 

, राव सिरदार संघ , हरावल शोध संस्थान एवं सर्व समाज और व्यापारी वर्ग ने भी इस बंद का समर्थन किया ! बंद को लेकर पुलिस महकमा भी अलर्ट रहा! कल (5 दिसंबर) भी इस हत्याकांड के बाद राजस्थान के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन भी हुआ था. वहीं जानकारी अनुसार श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा है कि जब तक एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक ना तो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव लिया जाएगा, ना ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होने दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि बार-बार सुरक्षा की मांग करने के बाद बावजूद सुरक्षा नही दी गई? 

वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश प्रवक्ता राव दिलीप सिंह आईड़ाणा ने बताया कि महासभा कि क्षत्राणियां भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्षा मधु कंवर राठौड़ , प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्षा श्रीमती सीमा कंवर राठौड़ के आव्हान पर  सड़कों पर उतर कर क्षत्रिय शेर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को फांसी कि मांग करते हुए बंद सफल बनाने में कामयाब रहते हुए न्याय कि मांग कि। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मधु कंवर राठौड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सीमा कंवर चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिंवत कंवर परमार , कोषाध्यक्ष राव भान सिंह ,प्रदेश महामंत्री राज कुलदीप सिंह, अनिता कंवर , प्रदेश प्रवक्ता रूपक सिंह , प्रदेश सचिव रंजना कंवर ,प्रदेश उपाध्यक्ष मंजु कंवर ,संभाग अध्यक्ष उमा कंवर ,दीपा कंवर  जयपुर जिला अध्यक्ष जगत सिंह , अंजना कंवर ,दीपा कंवर , सुनीता कंवर अजित सिंह राठौड,सरिता मितल  राकेश सिंह हनोतिया , कप्तान सुरेश सिंह  छापरवाड़ा ,पवन सिंह मरोटपुरा ,हिम्मत सिंह , राजेन्द्र सिंह नड़वा,राकेश सिंह टोड़ा,हरि सिंह नड़वा , कुलदीप सिंह  आदी मौके पर पहुंच कर हत्यारों के फांसी की मांग की ।

गुलाबपुरा - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह जामोला ने बताया कि प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ ,पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष करतार सिंह राठौड़,लड्डु बना , जिला महामंत्री अमर सिंह चौहान ,पुर्व प्रधान कन्हैयालाल वैश्णव, पालिका उपाध्यक्ष सावननाथ योगी सहित सर्व समाज के बेनर तले विरोध प्रदर्शन करतें हुए राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर  मांग करते हुए कहा कि दोषियों को फांसी कि सजा दे ।

बालोतरा - प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सिंह करनोत सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे!

ब्यावर - प्रदेश पदाधिकारी महिला इकाई श्रीमती सुमन कंवर राठौड़ शेरगढ़, कल्पना कंवर जोधा ,आशा कंवर राठौड़,सुमन कंवर  नरूका ,नेहा कंवर नरूका ,शांता कंवर, डिंपल कंवर, संगीता कंवर भाटी ,अनु राजावत, ठाकुर कुलदीप सिंह शेरगढ़ , गोविंद सिंह शेरगढ़, राहुल बन्ना ,सुधीर सिंह तोमर, इंद्र सिंह बगवास ,डीडी राठौड़,इन्द्रजीत सिंह राठौड़, आदित्य राठौड़, रोहित नाथावत ,दुर्गा सिंह चुंडावत  सहित क्षत्रिय समाज एवं सर्व समाज ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।  

भीलवाड़ा - मेवाड़ संभाग अध्यक्षा श्रीमती रजनी कंवर चुण्डावत , कृष्णा कंवर राठौड़, नीलम कंवर राणावत ,सज्जन कंवर ,पुष्पा कंवर ,प्रभा कंवर ,माया कंवर ,आसी कंवर ,सोनु सिंह ,मिना कंवर आदी ने भी दोषीयो को सख्त सजा की मांग कि । 

राजसमन्द - करनी सेना के बन्द आव्हान पर जिले भर में बंद  का असर रहा कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ दोषियों को सख्त से सख्त सजा देकर सुखदेव सिंह गोगामेडी की आत्मा को न्याय की मांग करते हुए बंद के  अवसर पर क्षेत्र में बने रहे उन्होंने यहां तक कहा कि सुखदेव सिंह के हत्यारों के पीछे किसका हाथ है उसकी तहत तक जाकर इस गैंग  को समाप्त करना  होगा गहलोत की कांग्रेस सरकार ने कन्हैया लाल हत्याकांड के उपरांत हत्यारों पर अंकुश लगाया होता तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता गोगामेड़ी के हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए , सुखदेव सिंह पूर्व में भी कई बार सरकार से सुरक्षा की मांग की गई परंतु उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई यह बड़ा दुखद है कि आज गोगामेडी हमारे बीच में नहीं रहे। सर्व समाज ने एकत्रित होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया , इस अवसर पर करनी सेना के जिला अध्यक्ष चन्द्र भान सिंह मोयणा , संभाग उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज एवं सर्व समाज ने सजा की मांग कि । इसके साथ ही उदयपुर ,चितोड़गढ आदी जगह बंद रहा।

 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या के खिलाफ राजस्थान में बंद का असर रहा. ज्यादातर बाजारों में प्रतिष्ठान बंद रहे हैं. सुबह खुलने वाली किराना दुकानें भी आज बंद रही  जयपुर के टोंक रोड, सी-स्कीम, MI रोड आदि इलाकों में बाजार बंद रहा राजापार्क और अन्य क्षेत्रों में भी बंद का असर नजर आ रहा है. हालांकि, कुछ हलवाई और चाय की दुकानें सुबह-सुबह खुली रही. मेडिकल की दुकानें भी खुली नजर आ रही 

 

जयपुर: क्षत्रिय समाज के नेताओं ने मेट्रो मास अस्पताल के बाहर यातायात रोका

 

जयपुर में मेट्रो मास अस्पताल के बाहर क्षत्रिय समाज का धरना जारी है. राजपूत समाज के नेता और युवा मौजूद पुलिस ने अस्पताल के बाहर सड़क पर दोनों तरफ बैरिकेटिंग लगाकर यातायात रोक दिया है. मेट्रो मास अस्पताल में ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की डेड बॉडी रखी हुई है. 

अजमेर में स्कूल बंद

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में करनी सेना ने अजमेर बंद का भी ऐलान किया है. शहर सहित विभिन्न कस्बों में भी बंद का असर दिख रहा है. एहतियातन स्कूलों ने आज बंद रखा गया है. प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल रखा है. वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं क्षत्राणियों का कहना है कि दोषियों को खुलेआम सख्त से सख्त सजा मिले ।

Next Story