मेरा युवा भारत की स्थापना से होगा युवाओं व देश का विकास

मेरा युवा भारत की स्थापना से होगा युवाओं व देश का विकास
X

राजसमंद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संगठन राजसमंद के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक डॉ. नीलेश पालीवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक स्वायत्त निकाय मेरा युवा भारत की स्थापना को मंजूरी दे दी है, जो युवा विकास और युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को समान पहुंच प्रदान करेगा, ताकि वे अपनी आकांक्षाओं को साकार कर सकें तथा सरकार के संपूर्ण दायरे में विकसित भारत का निर्माण हो सके। स्वायत्त निकाय, मेरा युवा भारत राष्ट्रीय युवा नीति में 'युवा' की परिभाषा के अनुरूप, 15-29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करेगा। इस कार्यक्रम के घटक, विशेष रूप से किशोरों के लिए बनाए गए हैं, जिसके लाभार्थी 10-19 वर्ष के आयु वर्ग के किशोर होंगे। मेरा युवा भारत युवा नेतृत्व वाले विकास पर सरकार का ध्यान केंद्रित करने और युवाओं को केवल "निष्क्रिय प्राप्तकर्ता" के रूप में रहने के स्थान पर विकास का "सक्रिय संचालक" बनाने में मदद करेगा। मेरा युवा भारत 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर लॉन्च किया जाएगा। मेरा युवा भारत का प्राथमिक उद्देश्य इसे युवाओं के विकास हेतु एक संपूर्ण सरकार का मंच बनाना है। नई व्यवस्था के तहत, संसाधनों तक पहुंच और अवसरों के साथ जुड़ाव के माध्यम से युवा समुदायिक बदलाव के वाहक और राष्ट्र निर्माता बन जाएंगे, जिससे उन्हें सरकार एवं नागरिकों के बीच युवा सेतु के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा। यह व्यवस्था राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की अपार ऊर्जा का उपयोग करेगी।
युवा डॉ. नीलेश पालीवाल ने बताया कि विजन 2047 को साकार करने के लिए एक ऐसी विशेष रूपरेखा की आवश्यकता है जो ग्रामीण युवाओं, शहरी युवाओं और रुबर्न युवाओं को एक मंच पर ला सके। विभाग की मौजूदा योजनाएं हमारे समाज में ग्रामीण युवाओं की जरूरतों की तत्कालीन विशेष समझ के अनुरूप ही पिछले 50 वर्षों में अलग-अलग समय पर तैयार और शुरू की गई थीं। शहरी-ग्रामीण परिदृश्य में समय के साथ आए बदलाव को ध्‍यान में रखते हुए इस तरह के नजरिए का नए सिरे से आकलन करना आवश्यक हो गया है। एक ऐसी रूपरेखा तैयार करना अत्‍यंत आवश्‍यक है जो ग्रामीण, शहरी और रूर्बन युवाओं को एक साझे मंच पर एकजुट करे। च्मेरा युवा भारतज् इस तरह की रूपरेखा तैयार करने में मददगार साबित हो सकता है। सरकार को आज के जमाने के युवाओं के साथ जुडऩे के लिए समकालीन प्रौद्योगिकी आधारित एक नया प्लेटफार्म स्थापित करने की आवश्यकता है। आज की तेज गति वाली दुनिया में,  एक ऐसी दुनिया जिसकी विशेषता तीव्र संचार, सोशल मीडिया का प्रचलन, नए डिजिटल टूल का उद्भव और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां है, प्रौद्योगिकी आधारित प्लेटफॉर्म युवाओं को उन कार्यक्रमों से जोड़ सकता है जो उन्हें अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं और इसके साथ ही उन्हें सामुदायिक गतिविधियों से भी जोड़ सकते हैं।

Next Story