भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारीयो की प्रथम बैठक संपन्न

भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारीयो की प्रथम बैठक संपन्न
X

बिजौलिया(दीपक राठौर)जयपुर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सांसद भगीरथ चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारीयो की प्रथम बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाए एवं भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल एवं Namo App के प्रदेश समन्वयक आवर्धन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को नमो ऐप को अधिक से अधिक लोगो को डाउनलॉड करवाकर मोदी सरकार की किसान हितेषी व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए ग्राम परिक्रमा यात्रा में प्रवास करने का संकल्प दिलाया 

संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ.बलराम दून ने किया 

सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीयो की मोजुदगी में प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव हेतु लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया,जिसमें भीलवाड़ा लोकसभा प्रभारी संजय धाकड़ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई 

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय धाकड़ ने हिंडोली भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का साफा बँधवाकर स्वागत सत्कार किया।

Next Story