लेखा संवर्ग की मांगो की पूर्ति के लिए संगठित होना पहली प्राथमिकता

लेखा संवर्ग की मांगो की पूर्ति के लिए संगठित होना पहली प्राथमिकता
X

 भीलवाड़ा BHN  लेखा संवर्ग की मांगो की पूर्ति के लिए सभी लेखा साथियों का संगठित होना पहली प्राथमिकता है। राज्य की सेवा करते हुए संगठन का कार्य करना चुनौतीपूर्ण है, यदि सभी लेखा साथी एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु तन-मन-धन से कार्य करे तभी इस चुनौतीपूर्ण कार्य को आसान बनाया जा सकता है। यह बात राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा भीलवाड़ा द्वारा लेखा संवर्ग के जिला सम्मेलन , नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथग्रहण व विदाई समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए बीकानेर से आये राजस्थान एकउन्टेंट्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रीलाल भाटी ने कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भीलवाड़ा कोषाधिकारी श्रीमती रेखा शर्मा ने वर्तमान की लेखा संबंधी समस्याओं एवं कोषालय एवं उपकोषालय बंद करने की सरकार की नीति एवं ऑटोमाईजेशन पर संबोधित करते हुए कहा कि लेखाकर्मियों के बिना कुशल वित्तीय प्रबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने वित्त के प्रहरीयों को कमजोर करने की बजाय मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोमानी ने लेखा साथियों में संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने एवं  प्रदेश लेखा संवर्ग की मांगों हेतु जब भी आंदोलन के लिए आव्हान करें, एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन में भाग लेने की अपील करते हुए संगठन में लेखा साथी की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि सुनीता चौधरी संयोजक प्रदेश संघर्ष समिति  ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा आइटी ऑटोमेशन के कारण हमें रिप्लेस किया जाता है एंव कोषालय, उपकोषालय,  पेंशन विभाग और निरीक्षण विभाग जेसे महत्वपूर्ण विभागों को बंद किये जाकर संविदा प्रणाली से कार्य करवाए जाने कि योजना लागू की जाती है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए हमें आंदोलन भी करना पड़े तो करना होगा। 

जिला मंत्री निर्मला वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राजस्थान एकाउन्टेंट्स एसोसिएशन जिला शाखा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोमानी का सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रदेशभर से आये लेखा साथियों एवं भीलवाड़ा शाखा के पदाधिकारियों द्वारा सोमानी को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर मालार्पण कर अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। प्रदेश की ओर से भी प्रदेशाध्यक्ष श्रीलाल भाटी एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश गर्ग ने जिलाध्यक्ष सोमानी को अभिनंदन पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राठौड़, जिला मंत्री निर्मला वैष्णव, उपाध्यक्ष मनीष बल्दवा, उपाध्यक्ष गौरव सोनी, कोषाध्यक्ष गजानन्द कुमावत, संगठन मंत्री गोविंद बंग, संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिसोदिया व प्रचार मंत्री ओम माली,सुरेश काष्ट, महेन्द्र माहेश्वरी, प्रेम भांम्बी, गोपाल ईनाणी, बालकृष्ण भट्ट, खेमचंद साधवानी सहित कई लेखा साथियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान एकाउन्टेंट्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रीलाल भाटी, कोषाधिकारी रेखा शर्मा, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक सुनीता चौधरी, प्रदेश महामंत्री दिनेश गर्ग, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोमानी, कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज जी शर्मा, पूर्व कोषाधिकारी राधेश्याम धनोपिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उमरदराज पठान, उदयपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण मोची, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद चौधरी, सेवानिवृत्त लेखाधिकारी ओमप्रकाश गन्दोड़िया, वरिष्ठ लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार तातेड़, संरक्षक विनोदकुमार शर्मा व तोताराम माली का भाव भीना स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बारां से आये प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.एस. मीणा, चित्तौड़गढ़ से आये अल्लानूर खां  व मंचासीन सभी अथितियों ने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीलाल भाटी द्वारा संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्रीनिवास गुप्ता, दिनेश लोहिया, लक्ष्मीनारायण सोमानी, रविन्द्र कोठारी, सुरेश कोठारी, हर्ष सिंह राठौड़, दीपक तिवाड़ी,  जगदीश शर्मा, देवीदास मोतियानी, राहुल शर्मा, शारदा शर्मा, दीपक माणम्या, रेखा जायसवाल, हरिशंकर विश्नोई, अनिल शर्मा, पिंकी नेहरिया, प्रिया बलोटिया, सोनू सुवालका, मनीषा शर्मा, मंजू मीणा, सरोज मीणा, नीलिमा बंशीवाल, अनिता राठौड़, श्वेता माहेश्वरी सहित कई लेखासाथी मौजूद थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना कर मां सरस्वती के छायांचित्र पर माल्यार्पण व दीपक प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन पं. अशोक व्यास ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री निर्मला वैष्णव ने आभार व्यक्त किया।

Next Story