छोटे परदे पर फिर होने जा रहा हर हर महादेव का जयघोष, इस बार राम ने धरा जटाधारी का स्वरूप

छोटे परदे पर फिर होने जा रहा हर हर महादेव का जयघोष, इस बार राम ने धरा जटाधारी का स्वरूप

पौराणिक धारावाहिकों का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज रहा है। इसीलिए जब कोरोना महामारी के दौरान 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे पौराणिक धारावाहिकों का पुनः प्रसारण हुआ तो इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब एक और पौराणिक धारावाहिक ‘शिव शक्ति - तप, त्याग, तांडव’ शुरू होने जा रहा है। इस सीरियल में शिव की भूमिका में अभिनेता राम यशवर्धन और पार्वती की भूमिका में सुभा राजपूत नजर आएंगी।  

Arijit: लाइव कॉन्सर्ट में शख्स ने खींचा अरिजीत सिंह का हाथ, चोटिल हुए सिंगर की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल

Mythological show Shiv Shakti Tap Tyaag Taandav featuring Ram Yashvardhan Subha Rajput will Start Soon

भगवान शिव की महिमा पर अब तक कई धारावाहिक बन चुके हैं, जिसमे सबसे ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिक 'देवो के देव महादेव' रहा है। वैसे तो इस धारावाहिक में भगवान शिव से जुड़ी सभी कथाएं दिखाए जा चुकी हैं। लेकिन धारावाहिक 'शिव शक्ति - तप त्याग  तांडव' बनाने वालों का मानना है कि यह ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी है जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती के प्रेम, कर्तव्य, त्याग और अलगाव की एक अलग ही कहानी देखने को मिलेगी, जो बाद में तांडव में तब्दील हो जाता है।
 
Mythological show Shiv Shakti Tap Tyaag Taandav featuring Ram Yashvardhan Subha Rajput will Start Soon

धारावाहिक 'शिव शक्ति - तप त्याग तांडव' में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे अभिनेता राम यशवर्धन कहते हैं, 'शिव शक्ति - तप त्याग तांडव' में भगवान शिव की भूमिका निभाना सर्वोच्च सम्मान है। हमारे आस पास की हर चीज की क्षणिक प्रकृति के बीच, यह शो एक कालातीत प्रेम कहानी के बारे में है जो सभी भावनाओं से परे है। एक शिव भक्त के रूप में यह शो मेरे लिए एक भूमिका से कहीं अधिक मायने रखता है।'
 
Mythological show Shiv Shakti Tap Tyaag Taandav featuring Ram Yashvardhan Subha Rajput will Start Soon

धारावाहिक में पार्वती की भूमिका निभा रही सुभा राजपूत कहती हैं, 'धारावाहिक ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव' में  देवत्व, भक्ति, त्याग और कर्तव्य के विषयों में निहित सबसे भव्य प्रेम कहानी है। शिव और पार्वती के  कारण ही हम विश्वास करते हैं कि प्रेम हमेशा के लिए है। अपने किरदार के जरिए हमारे देवताओं की महिमा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है।’ 
 
Mythological show Shiv Shakti Tap Tyaag Taandav featuring Ram Yashvardhan Subha Rajput will Start Soon

धारावाहिक 'शिव शक्ति - तप त्याग तांडव' का निर्माण स्वस्तिक प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है, अब तक इस प्रोडक्शन हाउस ने सामाजिक मुद्दों पर आधरित धारावाहिकों के अलावा 'माता की चौकी', 'महाभारत',  'सूर्य पुत्र कर्ण',  'कर्म फल दाता शनि',  'महाकाली- अंत ही आरंभ', 'राम सिया के लव कुश', 'देव श्री गणेश',  'जय कन्हैया लाल की' और 'राधा कृष्ण' जैसे पौराणिक धारावाहिकों का निर्माण किया है। धारावाहिक 'शिव शक्ति - तप त्याग तांडव' का प्रसारण जल्द ही कलर्स चैनल पर शुरू होगा

Read MoreRead Less
Next Story