boltBREAKING NEWS
  •  
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

  बकरियां चरा रही महिला पर बदमाशों ने किया चाकू से वार, गहने लूट भागे, दहशत में ग्रामीण

   बकरियां चरा रही महिला पर बदमाशों ने किया चाकू से वार, गहने लूट भागे, दहशत में ग्रामीण

 भीलवाड़ा हलचल। जिले में लूट की वारदातें थम नहीं रही है। गुरुवार को हंसेड़ा गांव में बाइक से आये तीन बदमाशों ने बकरियां चरा रही महिला पर चाकू से हमला कर सोने के आभूषण लूट लिये। वारदात से क्षेत्रीय ग्रामीण दहशत में हैं। 
काछोला पुलिस ने हलचल को बताया कि हंसेड़ा निवासी जगदीश बलाई की पत्नी दुर्गा 30 गुरुवार को भग्गूनगर-राजगढ़ मार्ग पर बकरियां चरा रही थी। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे के आस-पास तीन बदमाश बाइक लेकर वहां आये। इन बदमाशों ने दुर्गा से छीना-झपटी शुरु कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से वार किया, जिससे उसे सिर व हाथ पर चोट आई। ये तीनों बदमाश चाकू की नौंक पर एक रामनामी व दो मांदलिया लूट लिये और भाग छूटे। हमले में महिला घायल हो गई। उधर, लूट व हमले की खबर जब ग्रामीणों को मिली तो उनमें दहशत फैल गई। बाद में महिला को काछोला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी।