घाटी वाले भेरू नाथ के वृद्ध पुजारी नहीं रहे,93 साल की उम्र तक करते रहे सेवा

घाटी वाले भेरू नाथ के वृद्ध पुजारी नहीं रहे,93 साल की उम्र तक करते रहे सेवा
X

 

मंगरोप(मुकेश खटीक)क्षेत्र के बराटियाँ गांव मे स्थित घाटी के भैरूनाथ का धार्मिक स्थल अरसे से हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र बना हुआ है।यहां के पुजारी दर्री निवासी शम्भू सिंह करीब 50 सालों से भैरनाथ की सेवा कार्य एवं पूजा पाठ का काम करते है।इन 50 सालों मे इस स्थान का विकास कार्य करवाया एवं आज घाटी के भैरनाथ को राजस्थान के कोने-कोने मे पहचान मिली है।ईश्वर गाडरी ने बताया की पुजारी शम्भू सिंह आज भी पूजा पाठ करके शाम को घर पर लौटे थे हमेशा की तरह घर के बाहर खाट पर बैठे थे और परिजनों से बाते कर रहे थे।करीब रात 9.30 बजे अचानक खाट पर ही अन्तिम सांस ली।वे 93 वें वर्ष के थे।उनकी अन्तिम यात्रा सुबह 10 बजे दर्री के शमशान घाट पर जाएगी।पुजारी शम्भू सिंह अपने पीछे दो बेटे,दो बेटियों सहित पूरा भरा भूरा छोड़कर गए है।

Next Story