VIDEO भोर से ही बम-बम भोले से गूंजने लगे शिवालय, हरणी महादेव व तिलस्वां में उमड़े श्रद्धालु

VIDEO भोर से ही बम-बम भोले से गूंजने लगे शिवालय, हरणी महादेव व तिलस्वां में उमड़े श्रद्धालु
X

भीलवाड़ा (विजय- प्रहलाद तेली)महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वस्त्रनगरी के शिवालयों में शनिवार भोर से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। जलाभिषेक के लिए सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी है। हरणी महादेव और तिलस्वा में मेले शुरू हो गये है।

हरणी महादेव आज सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी है लोग बम बम भोले सहित विभिन्न उद्घोष और मंत्र उच्चारण करें हाथों में पूजा की थाल और नंगे पैर कई श्रद्धालु देखे गए हैं मंदिर की देखरेख करने वाले महादेव जाट ने बताया कि आज ब्रज के चलते जलाअभिषेक किया जा रहा है जबकि कल मेले के कारण भीड़ अधिक होने से जलाभिषेक बंद रहेगा।

तिलस्वा से ज्योति पाराशर के अनुसार वहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र पड़ी दर्शनों के लिए कतारें लगी हुई है मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है

ऐसे करें पूजा:

महाशिवरात्रि की पूजा में छह वस्तुओं का होना आवश्यक है। इस दिन शिवलिंग को जल, दूध और शहद के साथ अभिषेक कर बेल के पत्ते चढ़ाने चाहिए। जलाभिषेक के बाद सिंदूर तथा फल का अर्पण करना चाहिए। इसके अलावा पान, हल्दी, चंपा, केतकी, और धतूरा के फूल भी चढ़ाने चाहिए। शिव-शक्ति के समक्ष धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी क्षमतानुसार धन, अनाज का चढ़ावा भी करना चाहिये।

Next Story