माता-पिता खुद करवाते थे बेटी के साथ दरिंदगी, युवती ने बाप सहित 15 लोगों पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

जयपुर। राजस्थान के कोटापुतली-बहरोड़ जिले में 18 वर्षीय युवती ने पिता सहित 15 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मां भी इस काम में पिता का सहयोग करती थी। पुलिस को दी शिकायत में युवती बताया है कि पिता शराब पीने का आदी है। वह मजदूरी करता है। छह साल पहले जब वह 12 साल की थी तो पिता ने उसके साथ पहली बार दुष्कर्म कियक र्ज के बोझ तले दबे पिता ने कर्जदारों से मुक्ति के लिए उसका इस्तेमाल किया। पिता ने अपने मित्रों व कर्जदारों से उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बदले कुछ लोगों से पैसे लिए तो कुछ लोगों से कर्ज माफ करवाया।आगे शिकायत में कहा कि पिता उसे भी जबरन शराब पिलाता था। लोगों से दुष्कर्म करवाते समय पिता बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। उसे कई सालों तक घर से बाहर नहीं निकलने दिया। कुछ दिन पहले वह घर से बाहर निकली और गांव के दो जानकार लोगों को इस बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने की सलाह दी
