स्वीप अभियान में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय - सीडीईओ तोमर

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के सफल क्रियान्वयन और जन एकजागरूकता का वातावरण निर्माण करने में शिक्षकगण की भूमिका सदेव सराहनीय रही हैं। शिक्षको ने अपने विद्यालय एवं अन्य क्षेत्रों में छात्रों के माध्यम से विविध गतिविधियों के अंतर्गत नारा लेखन काव्य पाठ भाषण पोस्टर निर्माण की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करके स्वीप अभियान को जी गति प्रदान की वह सराहनीय हैं,उक्त विचार रविंद्र कुमार तोमर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजसमंद में साकेत साहित्य संस्थान की ई बुक साकेत स्वीप संदेश के विमोचन के अवसर पर व्यक्त किए।
सीबीईओ कार्यालय आमेट में आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार गग्गड़ जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने कहा कि शिक्षा विभाग हमेशा ही शासन प्रशासन एवं निर्वाचन के कार्यों को बखूबी जिम्मेदारी से निर्वहन करते आए हैं और सरकार की आशाओं पर हमेशा हम खरे उतरे हैं ।विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साकेत साहित्य संस्थान के शिक्षक साहित्यकारों ने जो अनुपम प्रयास किया वह प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चुंडावत, मुकुट बिहारी शर्मा, डालचंद मेनारिया प्राचार्य डाइट, सुषमा भाणावत, रंजना कोठारी, नरोत्तम दाधीच, अनिल शर्मा, जमना लाल माली, रामावतार मीणा, राकेश पूरी गोस्वामी कार्यक्रम अधिकारी एवं पृथ्वी सिंह झाला संदर्भ व्यक्ति उपस्थित थे।
साकेत स्वीप संदेश ई बुक के संपादक नारायण सिंह राव ने पुस्तक के प्रकाशन की जानकारी देते हुए बताया कि राजसमंद जिले के प्रत्येक शिक्षक एवं प्रत्येक विद्यालय में स्वीप के अंतर्गत जो गतिविधियां आयोजित की गई है उनका संकलन एक दस्तावेज तैयार किया गया है जो आगामी दिनों में अन्य चुनाव में एक प्रेरक उदाहरण के रूप में सभी के लिए उपयोगी होगा ।
