ट्रक में तेल कम हुआ और महिला मालामाल हो गई! मिले 8 करोड़

ट्रक में तेल कम हुआ और महिला मालामाल हो गई! मिले 8 करोड़
X

 

ट्रक का फ्यूल कम होने और 8 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने में क्‍या कोई संबंध हो सकता है? एकबारगी को आप कहेंगे- 'नहीं'. लेकिन, 8 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाली महिला ने ट्रक में फ्यूल कम होने की घटना को ही खुद के विजेता बनने का श्रेय दिया. 

 अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में रहने वाली लॉरा कीन ने बताया कि क्रिसमस को देखते हुए वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रक से शॉपिंग के लिए गई थीं. इसी दौरान ट्रक में फ्यूल की मात्रा बताने वाली लाइट ने इंगित किया कि तेल कम है.

इसके बाद लॉरा ने नॉर्थ कैरोलिना के कर्नर्सविले में मौजूद 7-इलेवन गैस स्‍टेशन पर ट्रक रोका. जब लॉरा ट्रक का टैंक फुल करवा रही थीं, इसी दौरान उन्‍होंने '$30 Millionaire Maker scratch-off ticket' लॉटरी का टिकट खरीदा. इसके चंद मिनट बाद लॉरा को पता चला कि वह इस लॉटरी के टिकट से 8 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की राशि जीत गई हैं. 

Next Story