राजस्थान के शहरी ओलंपिक महाकुंभ में खलेगी हॉकी की कमी

राजस्थान के शहरी ओलंपिक महाकुंभ में खलेगी हॉकी की कमी

 

कोटा,  राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी राजीव गांधी ओलंपिक आयोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है लेकिन शहरी ओलंपिक में राष्ट्रीय खेल का दर्जा रखने वाले वाली हॉकी नहीं होगी।
पिछले साल जब राज्य सरकार ने समूचे राज्य में हर आयु वर्ग के लोगों में खेलकूद के प्रति जागरूकता पैदा करने,खेल भावना विकसित करने और ऐसे सार्वजनिक आयोजनों में लोगों की अधिक से अधिकतम भागीदारी बढ़ाने के लिए ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन किया था तो उस आयोजन में राष्ट्रीय खेल हॉकी को शामिल किया गया था। उस समय यह सोचा गया था कि चूंकि अभी ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी जैसे खेल के आयोजन के लिए आधारभूत ढांचा और निर्धारित मापदंड के अनुरूप हॉकी के मैदान मौजूद नहीं है, लेकिन उसके बावजूद प्रदेश भर में जैसे-जैसे संसाधनों की व्यवस्था पर हॉकी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, लेकिन राजीव गांधी शहरी ओलंपिक से राष्ट्रीय खेल हॉकी नदारद है।

Read MoreRead Less
Next Story