बुधवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज राशिफल

मेष राशि
मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक मामलों में उलझे रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
वृषभ राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। फिर भी निजी सुख में व्यवधान रहेगा।
मिथुन राशि
रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। जीवनाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि
भाई या बहन अथवा अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि
उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
कन्या राशि
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
तुला राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
धनु राशि
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। यद्यपि पारिवारिक तनाव रहेगा।
मकर राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।
मीन राशि
रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
