सितंबर माह में इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

मेष राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए मिलेजुले प्रभाव लेकर आ रहा है l आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी पूर्व में अटके कई काम सुचारु रुप से शुरू होंगे।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों लाभ प्राप्त होगा। किंतु काम का बोझ महसूस करेंगे।टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों सावधानी बरतने की आवश्यकता हैl छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा पैसा अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में क्रोध बढ़ सकता है वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में परेशानी रह सकती है खानपान को लेकर सावधानी बरतें।दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला है।
वृषभ राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धनलाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे तनाव दूर होंगे। आर्थिक योजना पर पूंजी निवेश करेंगे। व्यापारिक मामला आपके पक्ष में रहेंगे। क्रोध की अधिकता रह सकती है संयम धारण करें। कलात्मक एवं रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी । प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। सुख सुविधा से जुड़ें वस्तुओं पर व्यय होगा। छात्रों कामन पढ़ने लिखने में खूब लगेगा । परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतरीन हैं।
मिथुन राशि
सितंबर का माह आप के लिए अनुकूल समय ले कर आ रहा है। धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होगा। आर्थिक उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी उच्च अधिकारों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन की प्राप्ति होगी। व्यापार में चले आ रहे गतिरोध दूर होंगे धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जमीन, घर, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। विदेश जाने वाले छात्रों के लिए समय सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव रह सकता है।
कर्क राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए मिलाजुला फल लेकर आ रहा है। धन की स्थिति बेहतर रहे गी। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां दूर हो गी। बेरोज़गारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन इन्क्रीमेंट आदि मिल सकता है ।पत्रकारिता एवं मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा।स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। रिश्तों में तनातनी का माहौल रहेगा क्रोध पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी कटुता रह सकती है संयम से काम लें l
सिंह राशि
सितंबर का यह माह आप के लिए अनुकूल रहेगा। पूर्व में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सभी रुकें हुए कार्यों सुचारु रुप से चलेंगे एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने होंगे। नया मकान वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है।
कन्या राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में उन्नति होगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा। उच्चाधिकारी को प्रशंसा के पात्र बनेंगे।पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती है खानपान में सावधानी बरतें। सुख सुविधा के सामान को लेकर अधिक व्यय होंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा।
तुला राशि
सितंबर का यह माह आप के लिए परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं रह सकती है। काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान का अनुभव करेंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाकर चले।आर्थिक निवेश को लेकर सावधानी बरतें। व्यापारिक मामले बंद गति से चल सकते हैं पैसे की लेनदेन को लेकर सावधानी वरते। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। रविवार एक जीवन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तकरार रह सकती है जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों के लिए स्थिति अनुकूल है।
वृश्चिक राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर साबित होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में पूर्व में अटके सभी कार्य सुचारु रुप से चलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध की अधिकता के चलते किसी उलझन में पड़ सकते हैं बेवजह किसी बहस में न पड़े।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन आदि मिल सकता है। कोट कचहरी से जुड़े मामले अपने पक्ष में रहे गे । व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ होगा। फैशन इंडस्ट्री एवं कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खटपट रह सकती है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतरीन है।
धनु राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी कार्य पूर्ण रूप से संपन्न होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। बेरोज़गारों को नए रोजगार प्राप्त होंगे। व्यापारियों को बेहतरीन लाभ प्राप्त होंगे कोई नया बड़ा अनुबंध हाथ लग सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में चले आ रहे तनाव दूर होंगे आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव रह सकता है।
मकर राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहे गी किंतु मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। शरीर में आलस्य का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में भी मिले जुले प्रभाव रहेंगे काम काजी मामले मंद गति से चलेंगे। पूंजी निवेश को लेकर सावधानी बरतें। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं धैर्य से काम लें।भाग्य का सहारा मिलेंगे सभी कार्य मंद गति से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में समस्याएं रह सकती है क्रोध की अधिकता के चलते तनाव रहेंगा। छात्रों के लिए समय सामान्य है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में तनातनी बढ़ सकती है।
कुंभ राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए कठिनाई भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं। उच्चाधिकारियों के क्रोध का भाजन बन सकते हैं। समय पर कार्य पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी।बहुत अधिक मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पत्रकारिता एवं मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। भूमि जायदाद से संबंधित मामले आपके पक्ष में रहे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए समय बेहतरीन है। परिवार का माहौल कह रहा है पूर्ण रह सकता है संयम से काम लें। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य है।
मीन राशि
सितंबर का यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामना करना पड़ सकता है किंतु फिर भी सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।व्यापारिक मामला आपके पक्ष में रहेंगे कोई बड़ा अनुबंध हाथ लग सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।ब्रोकिंग, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन साबित होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि लेने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना है लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी । छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद मंगल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा आपसी समझ एवं प्रेम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य है।
