boltBREAKING NEWS
  •  
  • भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे
  • विजय गढवाल  6377364129
  • advt. [email protected] समाचार 
  • प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078
  • व्हाट्सएप 7737741455
  • मेल [email protected]  7 लाख+ पाठक
  •  

बिना पेट्रोल दौड़ती है यह Bullet

 बिना पेट्रोल दौड़ती है यह Bullet

आजतक आपने एक से बढ़कर एक देसी जुगाड़ देखा होगा लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं, उस पर आपको यकीन नहीं होगा। एक बंदे ने लकड़ी से पूरा का पूरा बुलेट (wooden made Bullet) बना डाला है। इस बुलेट का एक-एक पार्ट लकड़ी से बनाया गया है। आप सोच रहे होंगे की यह केवल शो-पीस होगा। बिल्कुल नहीं, लकड़ी से बना यह बुलेट तेजी से दौड़ता है, वो भी बिना पेट्रोल के...आइए देखते हैं इस गजब के देसी जुगाड़ का वीडियो...

गजब का जुगाड़, लकड़ी से बना डाला बुलेट

इंस्टाग्राम पर hunter_bebak_kalam नाम से एक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में लकड़ी की बनी बुलेट को दिखाया गया है। इस बाइक को देखकर हर कोई हैरान है। बुलेट का एक-एक पार्ट लकड़ी से बना है। इसमें लकड़ी का फ्यूल टैंक और लकड़ी का ही साइलेंसर है। अब तक 40 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।

 

 पेट्रोल नहीं ऐसे दौड़ता है जुगाड़ का बुलेट

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदा काले रंग की बुलेट पर बैठा है। इसे देखकर अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है कि यह लकड़ी से बना है। इसका लुक बुलेट जैसा ही है। इसकी आवाज भी बुलेट जैसी ही निलती है। सबसे खास बात कि इसे बिना पेट्रोल के दौड़ा सकते हैं। युवक ने इस बाइक में चार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल किया है। फ्यूल टैंक में म्यूजिक सिस्टम लगाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर 1 मार्च को शेयर किया गया था।

भाई ने दिल खुश कर दिया

सोशल मीडिया पर युवक का टैलेंट देख हर कोई तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने लिखा कि भाई ने तो दिल खुश कर दिया है। यह तकनीकी देश के अंदर ही रहनी चाहिए। इतना जबरदस्त जुगाड़ और टैलेंट सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकता है।