तीन दिवसीय कुंभलगढ़ फेस्टिवल कल से

X
By - Bhilwara Halchal |30 Nov 2023 7:58 PM IST
राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)कुंभलगढ़ तीन दिवसीय कुंभलगढ़ फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार को होगी। इस बार रात्रिकालीन प्रोग्राम नहीं होंगे।पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि सुबह 11:00 बजे यज्ञ वेदी चौक में कल्चरल प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी जो की दिन में 3:00 बजे तक चलेंगे। इसमें प्रमुख रूप से फोक डांस के अलावा म्यूजिकल बाय राजस्थानी लोक परफॉर्मेंस होंगे। फेस्टिवल को लेकर पूरे साल का इंतजार पर्यटक यहां करते है और कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचते हैं। यज्ञ वेदी चौक में पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। यह होंगे कार्य क्रम: कुंभलगढ़ फेस्टिवल में घूमर नृत्य, चकरी, सेहरिया स्वांग, कच्छी घोड़ी, लाल आंगी गैर, मांगणियार, बांकिया वादन बेहरूपिया, चंग के साथ तेरहताल, भवई जैसी प्रस्तुतियां होंगी।
Next Story
