बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पिएं यह खास ड्रिंक

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पिएं यह खास ड्रिंक
X

 

खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते सेहत संबंधी कई प्रकार परेशानियां होती हैं। इनमें कब्ज, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और हृदय संबंधी बीमारी शामिल हैं।  इसके अलावा, पाचन संबंधी विकार, इम्यून सिस्टम कमजोर होना और मेटाबॉलिज़्म भी धीमा हो जाता है। इसके लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में व्यापक सुधार करें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, बढ़ते कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में 1 गिलास गुनगुना गर्म पानी जरूर पिएं। डॉक्टर की मानें तो गुनगुना गर्म पानी पीने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही कई बीमारियों में फायदा मिलता है। इससे वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। माइग्रेन कम होता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि गुनगुना गर्म पानी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा, गुनगुना गर्म पानी पीने के कई अन्य फायदे भी हैं। आइए जानते हैं-

कब्ज से निजात मिलता है

रोजाना सुबह में गुनगुना गर्म पानी पीने से कब्ज में राहत मिलता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है। कम पानी पीने या शरीर में पानी कम होने से कब्ज की समस्या होती है। गर्म पानी पीने से आंतों की सक्रियता बढ़ती है।

वजन कंट्रोल करता है

 गुनगुना गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है, जिससे फैट बर्न होता है। वहीं, गुनगुने गर्म पानी में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से अतिरिक्त फायदा मिलता है।  

रक्त संचार सही से होता है

रोजाना सुबह में गुनगुना गर्म पानी पीने से शरीर में रक्त का संचार सही से होता है। इससे आप हर समय एनर्जेटिक फील करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है

गर्म पानी पीने से धमनियों में चिपके फैट मोल्यूकुल्स कम होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक गिलास गर्म पानी जरूर पिएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Next Story