LIVE श्रीराम कथा का आज अन्‍ति‍म दि‍न

LIVE श्रीराम कथा का आज अन्‍ति‍म दि‍न
X

भीलवाड़ा (हलचल)। संकट मोचन हनुमान मंदि‍र के महंत बाबूगि‍रीजी महाराज द्वारा नौ दि‍वसीय श्रीराम कथा के आज नौवें दि‍न की कथा का शुभारम्‍भ जारी है। आज कथा समापन के अवसर पर भंडारा महोत्सव का आयोजन रखा गया। प्रयागराज श्रीमठ बाघंबरी गद्दी लेटे हुए हनुमान मंदिर के महंत बलवीरगिरी जी महाराज व श्री पंचायती नि‍रंजनी अखाड़ा हरि‍द्वार से पधारे पंच परमेश्‍वर एवं सभी पूजनीय संत महात्माओं का स्वागत सत्कार कि‍या गया। नौ दि‍वसीय श्रीराम कथा महोत्सव का समापन आज सायं होगा । 

Next Story