Aaj ka राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे जाने

Aaj ka राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे जाने

मेष

आज का दिन सुखद और शानदार रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आपका रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूरा होगा।आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। साथ ही परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। पत्नी बच्चों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ 
आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन 
आज आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन बरबाद होगा। साथ ही आज के दिन किसी भी बात पर क्रोधित होना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आज आपके लिए परेशानी का सबक बन सकता है।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। विवादों से दूर रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से परेशान रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। आज के दिन यात्रा आदि में सावधानी रखें।

सिंह 

आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही माता-पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज पार्टनरशिप करना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी निवेश के लिए समय अच्छा है।

कन्या 

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। आए के नए स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही परिवार में भाई-भतीजे से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आज किसी पुराने कार्य से मुक्त हो सकते हैं।

तुला 
आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज कार्य के चक्कर में आपको बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें मौसम के हिसाब से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में समय अनुकूल रहेगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में आज कुछ समस्याएं सामने आएंगी।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से संबंध अच्छे रखने होंगे। वाणी पर संयम रखें। आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में आज आप सफल होंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप आज कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर 
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी विवाद में आज आप फंस सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। साथ ही व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों का सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि भी हो सकता है। वाहन का उपयोग संभालकर करें।

कुंभ

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा निवेश आज आप व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें।

मीन 

आज आप अपने मित्रों साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान का ध्यान रखें नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान रखें। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

Next Story