आज का राशिफल ,वृषभ राशि के जातक वाणी पर रखें संयम, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल ,वृषभ राशि के जातक वाणी पर रखें संयम, जानिए अन्य राशियों का हाल
X

मेष व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृषभ तन और मन के लिए कोई घटना कष्टदायक हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन राजनीतिक कार्य के लिए उत्तम दिन है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है।

कर्क स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी पीड़ा दे सकता है। एकांत में न रहें। रिश्तों में गलतफहमी न उत्पन्न होने दें।

सिंह बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी।

तुला किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

वृश्चिक आर्थिक मामलों में सुधार होगा। चली आ रही समस्या का समाधान निकलेगा। संतान या शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी।

धनु व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Next Story