गांधी दर्शन यात्रा के साथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

गांधी दर्शन यात्रा के साथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित
X


चितौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शांति एवं अहिंसा विभाग के तत्वाधान में मुख्यालय पर शुक्रवार को एक दिवसीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर उसके पश्चात शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप नेभनानी, पंचायत समिति विकास अधिकारी अभिषेक गोयल एवं तहसीलदार शिवराज सिंह शेखावत ने गांधी संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा, महाविद्यालय के छात्र-छात्रा, स्काउट के छात्र-छात्रा सहित नगर के संभ्रांत नागरिकों सहित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्य शामिल थे। यह यात्रा गांधी वाटिका से होती हुई दांडी यात्रा स्मारक होते हुए पंचायत समिति कार्यालय के सामने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पंचायत वाटिका पहुंची। प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दिलीप नेभनानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के ब्लॉक संयोजक डॉ. गोपाल सालवी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आए हुए सभी अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से पगड़ी एवं माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया। जाड़ावत ने सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को गांधी साहित्य वितरित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हिंद स्वराज लेखन एवं 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने पर विविध घटनाओं एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं में गांधी दर्शन को प्रभावकारी बताया एवं देश के प्रथम राज्य राजस्थान में शांति एवं अहिंसा विभाग की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे एक मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयारानी राठौड़, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल सोमानी, अनिल सोनी, विक्रम जाट, महेंद्र शर्मा, कमलेश पोरवाल, महेश काखानी, नवरत्न जीनगर, शंकर लाल प्रजापत, रविना जाट, खुशबू बारेगामा, अशोक लड्ढा, नारायण लाल गुर्जर, बिलाल हुसैन, गुड्डू खान, जोधराज तनवानी, रमेश सेन, भगवती प्रसाद पोरवाल, चंदन सिंह कोठारी, देव किशन केलवा, रितेश पोरवाल सहित शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज के कई अधिकारी मौजूद रहे।
 
 

Next Story