टिन शेड पर गिरा पेड़, सात लोगो की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल

X
By - Bhilwara Halchal |10 April 2023 1:37 AM
आकोला । जिले के पारस गांव में रविवार को आई बारिश बचने के लिये एक टिन के नीचे खड़े शेड पर नीम का पेड़ गिर गया जिससे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए।
आकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना के दौरान शेड के नीचे करीब 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना में कुछ श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, यह घटना दर्दनाक है। मैं उनके प्रति विनम्र सम्मान व्यक्त करता हूं।
Next Story