माफिया अतीक और अशरफ की कब्र पर तिरंगा चढ़ाया, भारत रत्न देने की मांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह रज्जू ने माफिया अतीक अहमद को शहीद का दर्जा दिए जाने एवं भारत रत्न देने की मांग की है। रज्जू ने माफिया की कब्र पर तिरंगा भी चढ़ाया और कहा कि मैं आपको (अतीक) को भारत रत्न एवं सम्मान दिलाऊंगा। इस बाबत वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रज्जू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ में पार्टी ने भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया ह
कांग्रेस ने रज्जू को वार्ड संख्या 43 आजाद स्क्वायर से प्रत्याशी बनाया है। प्रचार अभियान के दौरान रज्जू ने यह विवादित देकर कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना था कि अतीक अहमद पांच बार विधायक और सांसद रह चुका है। योगी सरकार ने उसका मर्डर करा दिया। रज्जू ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि जब मुलायम सिंह यादव को पद्म सम्मान दिया जा सकता है तो...। अतीक को भी भारत रत्न एवं शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। रज्जू ने कहा कि अतीक को शहीद का दर्जा देकर सम्मान क्यों नहीं दिया गया।