स्काउट गाइड के त्रिपाठी बने उपाध्यक्ष

X
By - Bhilwara Halchal | IST
भीलवाड़ा हलचल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता व नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए। संगठन के चुनाव जयपुर में हुए। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा अध्यक्ष तथा मुख्य सचिव निरंजन आर्य डिप्टी कमिश्नर के पद पर निर्वाचित हुए। इनके अलावा 6 पुरुष और 6 महिलाएं निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई। इनमें पूर्व यूआईटी चेयरमैन अक्षय त्रिपाठी भी शामिल है। कांग्रेस नेता त्रिपाठी वर्तमान में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन के स्थानीय चेयरमैन भी हैं। इससे पहले त्रिपाठी संगठन के अजमेर संभाग के अध्यक्ष और सहायक स्टेट चीफ कमिश्नर भी रह चुके हैं।
Next Story