तुर्किये-सीरिया भूकंप: मरने वालों की तादाद 22000 पार

तुर्किये-सीरिया भूकंप: मरने वालों की तादाद 22000 पार
X

तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद से शुक्रवार की शाम तक 22 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनियाभर के देशों से राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में पहुंच रहे हैं। भारत उन देशों में रहा जिसने सबसे पहले अपनी टीमों को रवाना किया। भारत ने मदद के लिए 'ऑपरेशन दोस्त' अभियान चलाया हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय टीमें जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे। 

पीएम मोदी ने ट्वीट में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, भूकंप प्रभावित तुर्किये में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त के तहत भारतीय टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। वे ज्यादा से ज्यादा जीवन और संपत्ति बचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे। इस नाजुक समय में भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। 
 

 

Next Story