सहाड़ा ब्लॉक में 14,404 बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की प्लस पोलियो दवा

सहाड़ा ब्लॉक में 14,404 बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की प्लस पोलियो दवा
X

 गंगापुर  Sureash Sharma.  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सहाड़ा ब्लॉक में 91 बूथ व 7 मोबाइल टीम के द्वारा 14,404 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 18 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा। प्रथम दिन बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा की दो बूंद पिलाई गई। समूचे सहाड़ा ब्लॉक मे 91 बूथ व 7 मोबाइल यूनिट के द्वारा 14,404 बच्चों को पोलियो की दवा की दो बूंद पिलाई गई। सहाड़ा ब्लॉक में 15,880 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य था। जिसके चलते 14,404 बच्चों को पहले दिन बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई गई। सहाड़ा ब्लॉक में पहले दिन 76% लक्ष्य हासिल किया। दुसरे व तीसरे दिन शेष रहे बच्चों को घर-घर जाकर टीम के सदस्य पोलियो की दवा पिलाएंगे।

 गंगापुर शहरी क्षेत्र में कुल 13 बूथ बनाये गए। जिसमें एक मोबाइल टीम व एक बस स्टेन्ड पर ट्रांजिट बूथ बनाया गया। आम-जन एवं  अभिभावकों से आग्रह किया की इस अभियान को सफल बनाने सभी सहयोग करें। गंगापुर कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित बूथ पर गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन शर्मा व गंगापुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर छैल बिहारी सविता ने नन्हे बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो की दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया।

Next Story