अमेरिका में दो पुराने लड़ाकू विमान आसमान में टकराकर हुए क्रैश, छह लोगों की मौत की आशंका

X
By - Bhilwara Halchal |13 Nov 2022 9:34 AM IST
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो पुराने लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर क्रैश हो गए और इस हादसे में छह लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। संघीय विमानन प्रशासन के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक यह हादसा टेक्सास के डलास शहर में एक एयर शो के दौरान हुआ।
चारों ओर अफरातफरी मच गई, लोग चिल्ला रहे थे
मौके पर मौजूद रहे एंथोनी मोंटोया ने दोनों विमानों को आपस में टकराते हुए देखा। उन्होंने देखा कि आसमान में दो विमान आपस में टकरा गए। आगे कहा कि मैं पूरी तरह सदमे में चला गया और मुझे विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हुआ है। मैं अपने दोस्त के साथ एयर शो में गया था। जैसे ही विमान आपस में टकराए तो चारों ओर अफरातफरी मच गई और कुछ लोग चिल्ला रहे थे।
Next Story
