खजूरिया श्याम के दर्शन कर लौट रही दो महिलाओं को मिनी ट्रक ने लगाई टक्कर, एक की मौत

खजूरिया श्याम के दर्शन कर लौट रही दो महिलाओं को मिनी ट्रक ने लगाई टक्कर, एक की मौत
X

 भीलवाड़ा बीएचएन। खजूरिया श्याम के दर्शन कर लौट रही दो महिलाओं को खाखला रोड़ पर भील बस्ती के नजदीक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक महिला की उदयपुर के निजी अस्पताल में  मौत हो गई। गंगापुर पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर मिनी ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज किया है। 
गंगापुर पुलिस ने बताया कि खांखला निवासी भूरालाल 56 पुत्र देवराम व्यास ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी गंगा बाई, मंजू सहित अन्य महिलाओं के साथ खजूरिया श्याम के दर्शन करने गई थी। दर्शन करने के बाद खजूरिया से खांखला रोड़ पर भीलबस्ती के पास पहुंची थी कि मिनी ट्रक ने पीछे से गंगाबाई व्यास व मंजू पालीवाल के टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गई। गंगा को सिर में चोट आई। उसे पहले खाखला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल बंद होने से उसे कांकरोली के आरके अस्पताल ले जाया। हालत गंभीर होने से उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गंगा बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी  भूरालाल को दूसरी महिला मंजू पालीवाल ने दी। पुलिस ने गंगाबाई का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

Next Story