अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यूनेस्को करेगा 251 महिलाओं का सम्मान

भीलवाड़ा । जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन भीलवाड़ा द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति सम्मान समारोह के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 251 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। माली ने यह भी बताया कि महिला सम्मान समारोह का उद्देश्य महिलाओं का सर्वागीण विकास तथा उनकी सहभागिता को बढावा देना है, जिससे उन्हें अपनी अंर्तरंग प्रतिभाओं, शक्तियों, योग्यताओं की पहचान हो सके। महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह के पीछे बाह्य व आंतरिक कारण हो सकते हैं लेकिन इन कारणों के बावजूद महिलाएं अपनी शक्तियों, प्रतिभाओं को पहचानकर सशक्त व स्वावलंबी बन सकती है। महिलाओं में विलक्षण गुण होते हैं आवश्यकता केवल उन्हें उनकी पहचान करने के लिए प्रोत्साहन देने की है।
इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र से 50 महिलाएं, सामाजिक क्षेत्र से 50 महिलाएं, अभिनय के क्षेत्र में कार्य कर रही 50 महिलाएं, खेल-कूद से भी 50 महिलाएं सहित अन्य क्षेत्रों की 51 महिलाओं सहित कुल 251 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो और शॉल ओढाकर विशेष सम्मान किया जायेगा। इस समारोह को सफलता पूर्वक सफल बनाने के लिए अतिशीघ्र 5 सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन किया जायेगा। इस कमेटी द्वारा ही विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभाओं की पहचानकर इस समारोह में उन्हें आमंत्रित किया जायेगा।