रूस के धमाकों से दहला यूक्रेन, दागी 100 से ज्यादा मिसाइलें

रूस के धमाकों से दहला यूक्रेन, दागी 100 से ज्यादा मिसाइलें
X

 रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने दावा किया है कि आज (29 दिसंबर) एक बार फिर रूस की तरफ से यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं. इस दौरान यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बज उठे. राजधानी कीव समेत कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई. 

राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि रूस की तरफ से यूक्रेन के कई इलाकों में एक विशाल हवाई हमला किया गया है. लगातार एक के बाद एक मिसाइल दागी गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव, ज़ाइटॉमिर और ओडेसा में विस्फोट सुनाई दिए. 

इन क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा 

हमलों के बाद ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की गई है ताकि एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचने वाले नुकसान को कम किया जा सके. यह धमाके रूस की तरफ से यूक्रेन के 'शांति फॉर्मूला' को खारिज करने के बाद हुए हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि यूक्रेन के लिए कोई शांति योजना नहीं हो सकती है. 

Next Story