अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, कड़ी सुरक्षा में रखा गया

X
By - Bhilwara Halchal |18 Dec 2023 3:37 AM
कराची। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि दाऊद को कराची में किसी अजनबी शख्स ने जहर दे दिया था, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें गंभीर स्थिति में कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों ने बताया कि दाउद दो दिनों से अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि दाऊद को अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है और वह अपने फ्लोर पर एकमात्र मरीज है। केवल शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच है।
Next Story