नमाज के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने मस्जिद में की गोलीबारी, सात लोगों की मौत

नमाज के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने मस्जिद में की गोलीबारी, सात लोगों की मौत
X

कडुना,। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम कडुना राज्य में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में लगभग सात नमाजी मारे गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है।

मस्जिद के अंदर और बाहर गोलीबारी

कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हारुना ने बताया कि हमला राज्य के इकारा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के सुदूर साया गांव में शुक्रवार देर रात हुआ है। इस दौरान सभी नमाजी प्रार्थना के लिए मस्जिद में इकट्ठा  हुए थे।

Next Story