VIDEO भगवान गणेश का 50वां वार्षिक पाटोत्सव मनाया गया, निकाली शोभायात्रा

X
By - Bhilwara Halchal |30 May 2023 2:00 PM IST
भीलवाड़ा (हलचल)। भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर में मंगलवार को भगवान गणेश का 50वां पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7 बजे गणेश जी भ्रमण भव्य शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बसन्त विहार कांचीपुरम गांधीनगर होते हुए वापस मंदिर पहुंची। भव्य शोभायात्रा में बारिश के दौरान भी महिलाएं पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। श्री सिद्ध गणेश मंदिर में 12.5 बजे महाआरती हजारों की संख्या में वक्त मौजूद थे। पुजारी राकेश शर्मा ने आरती की। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसुंदर घीया सहित हजारों भक्तों का रेला मंदिर में और मंदिर के बाहर महाआरती में मौजूद था। शनिवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ।
Next Story
