VIDEO दो दिन में दो बार आई एयर एम्बुलैंस भीलवाड़ा, बांगड़ की पत्नी सहित दो रोगियों को किया एयरलिफ्ट

VIDEO दो दिन में दो बार आई एयर एम्बुलैंस भीलवाड़ा, बांगड़ की पत्नी सहित दो रोगियों को किया एयरलिफ्ट
X

भीलवाड़ा/हमीरगढ़ (विजय/अलाउद्दीन) । भीलवाड़ा में दो दिनों में दो बार एयर एम्बुलैंस ने दो मरीजों को एयरलिफ्ट किया है। इनमें एक कंचन ग्रुप के मालिक लादूलाल बांगड़ की पत्नी है तो दूसरा अनंत ओझा जिन्हें ईलाज के लिए बाहर ले जाया गया। 
जानकारी के अनुसार सोमवार को कंचन ग्रुप के लादूलाल बांगड़ की पत्नी विजयलक्ष्मी की तबियत बिगडऩे से उन्हें उपचार के लिए एयर एम्बुलैंस से मुम्बई ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है जबकि आज बांगड़ हॉस्पीटल में भर्ती आर.सी.व्यास कॉलोनी निवासी कुणाल ओझा के पिता अनंत ओझा को एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद ले जाया जा रहा है। 

Next Story