VIDEO  भाजपा ने दस साल में शिक्षा और रोजगार के लिए कोई काम नहीं किया-डॉ.सीपी जोशी

VIDEO  भाजपा ने दस साल में शिक्षा और रोजगार के लिए कोई काम नहीं किया-डॉ.सीपी जोशी
X

भीलवाड़ा। कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी डॉ.सी.पी.जोशी ने कहा है कि 2014 के बाद एग्रीकल्चर और शिक्षा के क्षेत्र में कितना क्या हुआ यह सब आपके सामने और इससे पहले जो कुछ हुआ वह सबको पता है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में रोजगार की आवश्यकता है और कांग्रेस आई तो हम बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। 
डॉ.जोशी ने नामांकन पर्चा भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में खासकर भीलवाड़ा में रोजगार की खासी समस्या है। पिछले दस सालों में भाजपा ने रोजगार कोई अवसर पैदा नहीं किये जबकि यहां बड़े अवसर पैदा किए जा सकते है चाहे वह सरकारी हो या निजी क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि हमने भीलवाड़ा को पानी दिया, सड़कें दी लेकिन इन दस सालों में क्या विकास हुआ, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। 
उन्होंने कहा कि जिस तरह से टेक्नोलोजी बदल रही है, उस टेक्नोजोली का फायदा उठाकर रोजगार पैदा करना मेरी इच्छा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को अपनाया है और हम चाहते है कि देश में लोकतंत्र बना रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामलाल जाट, अशोक चांदना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के धीरज गुर्जर,जिलाध्‍यक्ष अक्षय त्रि‍पाठी, पूर्व सभापति ओमप्रकाश नाराणीवाल, महामंत्री संगठन महेश सोनी, पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाड़ा  और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। 

Next Story