VIDEO मनाया सद्भावना उत्सव : पुलिस एवं प्रशासन ने धर्म गुरूओं का किया सम्मान, शांति से त्यौंहार मनाने की अपील की

VIDEO मनाया सद्भावना उत्सव : पुलिस एवं प्रशासन ने धर्म गुरूओं का किया सम्मान, शांति से त्यौंहार मनाने की अपील की
X

भीलवाड़ा (हलचल)। भीलवाड़ा पुलिस एवं प्रशासन ने आज नई पहल करते हुए सद्भावना उत्सव मनाया। सभी धर्म गुरूओं का इस मौके पर सम्मान किया गया। वहीं शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाये गये। इस मौके पर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी से मिल जुलकर सद्भावना पूर्वक त्यौंहार मनाने का आव्हान किया।
सिटी कंट्रोल रूम के बाहर आज भीलवाड़ा पुलिस एवं प्रशासन ने सभी धर्म गुरूओं को एक मंच पर आमंत्रित कर उनका शॉल ओढ़ा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर ड्रोन से फूलों की बारिश भी की गई। यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि मार्च और अप्रैल पर्व उत्सवों के महीने है। इसमें होली, धुलण्डी, शीतला सप्तमी, ईस्टर डे, गुडफ्राइडे, शब्बेरात, ईद जैसे पर्व और त्यौंहार मनाए जायेंगे। इसे लेकर सभी लोग साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए एक दूसरे के पर्व और त्यौंहार मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने कहा कि आज सद्भावना उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि खुशी बांटने से बंटती है। सभी भाईचारे और प्यार से त्यौंहार मनाए और एकजुटता का संदेश दें। 
इस मौके पर महामण्डलेश्वर हंसराम महाराज और जामा मस्जिद के ईमाम हफीजुर्रहमान ने भी सद्भावना उत्सव को सम्बोधित करते हुए प्यार और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज, काठिया बाबा आश्रम के महंत बनवारीशरण के साथ ही अन्य धर्म गुरू भी मौजूद थे। अन्त में राष्ट्रगान तथा गुब्बारे छोड़कर शांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पं.अशोक व्यास ने किया। 
इस मौके पर एडीएम (सिटी) ब्रह्मलाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र दायमा, रामचन्द्र चौधरी भी मौजूद थे। 

Next Story