VIDEO रोडवेज  व पिकअप की सीधी भिड़ंत, चालक सहित 26 यात्रियों को आई चोटें

VIDEO रोडवेज  व पिकअप की सीधी भिड़ंत, चालक सहित 26 यात्रियों को आई चोटें
X

 भीलवाड़ा बीएचएन। ब्यावर जिले के बदनौर थाना इलाके में परा बालाजी के नजदीक सोमवार सुबह पिकअप और रोडवेज की सीधी भिड़ंत के बाद पिकअप खाई में जा गिरी। वहीं बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक सहित 26 यात्रियों को चोटें आई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।  वहीं दूसरी और हादसे के बाद पिकअप में भरे अनार के कैरेट हाइवे पर बिखर गये, जिन्हें जेसीबी की मदद से सड़क से हटवा कर मार्ग को सुचारु करवाया गया।  

बदनौर पुलिस ने बताया कि ब्यावर डिपो की बस जयपुर जा रही थी। यह बस बदनौर थाने के परा बालाजी के नजदीक नेशनल हाइवे 158 से गुजर रही थी, तभी ब्यावर की ओर से आई अनार के कैरेट से लदी पिकअप की बस से सीधी भिड़ंत हो गई।  हादसे में पिकअप हाइवे से नीचे खाई में उतर गई, वहीं रोडवेज डिवाइडर से जा टकराई। पिकअप में लदे अनार के कैरेट और अनार हाइवे पर बिखर गये, जिससे रोड़ जाम हो गया। वहीं पिकअप  चालक के साथ ही 26 यात्री चोटिल हो गये।  घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया गया।  उधर, रोड पर बिखरे अनार आस-पास के लोग व हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालक ले गये।

ये हुये चोटिल
जाकिर मोहम्मद 45 पुत्र यासिन मोहम्मद निवासी कुचामन सिटी, पारसी पत्नी नारायण कुम्हार मालासेरी, सोनू 15 पुत्री सलीम मोहम्मद नागौर, मुस्कान 17 पुत्री हुसैन मोहम्मद किशनगढ़, जैतून बानु 55 पत्नी बुंदु खां  किशनगढ़, मनीषा 40 पत्नी पुखराज पाली, निरमा 22 पुत्री बाबूलाल सांखला पाली, लाली45 पत्नी सोहनलाल प्रजापत प्रतापपुरा, रोशन लाल 24 पुत्र सोहन लाल प्रतापपुरा, फरजाना बानू 36 पत्नी सलीम मोहम्मद नागौर, जाकिर हुसैन पुत्र मंजूर मोहम्मद आसींद, मुमताज बानू 45 पत्नी जाकिर मोहम्मद आसींद, मुमताज बानो पत्नी जाकिर हुसैन कुचामन सिटी, समदाद बानू पत्नी शब्बीर मोहम्मद निवासी निमाज, जैतारण, हसनैन पुत्र शब्बीर मोहम्मद निमाज, नजमा बानू पत्नी इस्माइल निमाज, नौशाद बानू पत्नी इकरामुद्दीन नागौर, सलमान पुत्र याकुब मोहम्मद भीलवाड़ा, समीम बानो पत्नी नशीम मोहम्मद नागौर, लक्की मोहम्मद पुत्र जाकिर मोहम्मद, किशनलाल पुत्र सुवा खटीक गोविंदपुरा, पुखराज पुत्र नानूराम जीनगर पाली, संतोष पत्नी बालूलाल जीनगर सिरयारी, जितेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ब्यावर, ऋषभ रांका पुत्र पुखराज रांका आसींद ।  

Next Story