VIDEO गणेश मंदिर के 50 साल पूरे होने पर होगा जीर्णाद्वार, नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान गणेशजी

भीलवाड़ा (विजय/सम्पत)। गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर के 50 साल पूरे होने के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और गणेश जी भीलवाड़ा का भ्रमण करेंगे। इस मौके पर 50 लाख रुपए कर गणेश मंदिर का जीर्णोद्वार किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के राजकुमार घीया ने बताया कि गणेश मंदिर को 30 मई को 50 साल पूरे हो रहे है। इसे लेकर मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत राममंदिर की तर्ज पर खम्भे स्थापित किये जायेंगे। प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाते हुए ऊंचा किया जाएगा। आकर्षक रैलिंग लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 50 साल पूरे होने के मौके पर भगवान गणेश दो दिन के लिए सुबह शाम भीलवाड़ा भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान हाथी घोड़े और बैण्ड बाजे के साथ ही कई कलाकार भी शामिल होंगे। 30 मई को दिन में प्रसादी और सायंकाल महाआरती का आयोजन रखा गया है। श्रृंगार के लिए बाहर से कलाकार बुलाये गये है।
गांधीनगर स्थित गणेश मंदिर लोगों की आस्था का स्थान है। यहां शादी विवाह व अन्य समारोह से पहले भगवान गणेशजी को नूतने के लिए लोग पहुंचते है वहीं हर वर्ष यहां मेला भरता है।
संस्थापक दम्पत्ति की मूर्ति होगी स्थापित :
गणेश मंदिर की स्थापना करने वाले स्व. मूलचंदजी घीया व उनकी पत्नी श्रीमती कृष्णा घीया की मूर्ति की स्थापना भी इस मौके पर की जाएगी। मूर्तियां भी तैयार हो गई है।
