VIDEO गुटखा कारोबारी के अपहरण का मामला-  मास्टर माइंड विनोद सिंह मुंबई से गिरफ्तार, दो अन्य आरोपित भी पकड़े गये

VIDEO गुटखा कारोबारी के अपहरण का मामला-  मास्टर माइंड विनोद सिंह मुंबई से गिरफ्तार, दो अन्य आरोपित भी पकड़े गये
X

  भीलवाड़ा बीएचएन। 5 करोड़ की फिरौती के लिए शहर के बड़े गुटखा कारोबारी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड विनोद सिंह को उसके साथी लोकेश सिंह के साथ ही डकैती का माल खरीदने के आरोपित चिराग ओझा को   गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मामले में तीन आरेापितों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। 
एएसपी हैड क्वार्टर ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि 24 सितंबर को गुटखा कारोबारी ललित कृपलानी का घर के नजदीक से कार से आये अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया था। अपर्हृत के पिता से फोन पर 5 करोड़ की फिरौती व्यापारी की रिहाई्र के बदले मांगी गई। कोटड़ी पुलिस ने जहाजपुर मार्ग से अगवा व्यापारी को मुक्त करवाते हुये तीन आरोपितों को डिटेन कर कार भी पकड़ ली। उधर, कुछ और आरोपित कार से निकल कर भागने में सफल रहे थे। 
इन फरार आरोपितों पंचवटी निवासी विनोद सिंह पुत्र मंदरसिंह राजपूत निवासी पंचवटी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा  हाजीवास हाल सुंदरनगर सांगानेर निवासी लोकेश सिंह पुत्र रोशन सिंह और मैनरोड, बस स्टैंड सवाईपुर निवासी चिराग पुत्र चंद्रप्रकाश ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया।  इनमें विनोद सिंह अपहरण कर फिरौती की मांग करने का मास्टर माइंड है, जबकि रैकी में  लोकेश सिंह शामिल था। इसके अलावा तीसरे आरोपित चिराग ओझा पर डकैती का माल  खरीदने का आरोप है। बता दें कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद भी साजिशकर्ता सहित अन्य आरेापितों द्वारा पीडि़त ललित कृपलानी को पुन: वारदात की धमकियां दी जाने लगी थी। इसके चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फरार आरोपित विनोद व उसके साथी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी थी। इसी के चलते पुलिस को सफलता हाथ लगी। 
कोतवाल मुकेश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने   ओड़ों का खेड़ा निवासी  सन्नी उर्फ  संदीप 19 पुत्र हजारी लाल ओड़, सत्तू माली 21 पुत्र भैरूलाल माली  निवासी शिवमंदिर के पास विजयसिंह पथिकनगर और बड़ा मंदिर के पास सांगानेर निवासी विनय प्रताप सिंह 21 पुत्र  मनोहर सिंह नाथावत राजपूत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। उनकी शिनाख्त परेड भी करवाई गई।   

विनोद सिंह पर 12 व लोकेश पर 2 मामले पहले से दर्ज
कोतवाल वर्मा ने बताया कि अपहरण कर फिरौती की मांग करने के मामले में मास्टर माइंड विनोद सिंह पर अब तक 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें भीलवाड़ा के प्रताप नगर, सुभाषनगर व कोतवाली के साथ ही चित्तौडग़ढ़ कोतवाली में दर्ज मामले शामिल हैं। इनमें जानलेवा हमला, अवैध हथियार, अपहरण, मारपीट के  मामले शामिल हैं। इसी तरह आरोपित लोकेश सिंह के खिलाफ  सुभाषनगर में दो मामले मारपीट व जानलेवा हमले के आरोप से संबंधित दर्ज है। 

Next Story