VIDEO  सभापति पाठक और धरने पर बैठे गूगड़ के बीच तीखी नोंकझोंक, वीडियो वायरल

VIDEO  सभापति पाठक और धरने पर बैठे गूगड़ के बीच तीखी नोंकझोंक, वीडियो वायरल
X

भीलवाड़ा । जिला कार्यालय के निकट आज उस समय तमाशा खड़ा हो गया जब नगर परिषद सभापति और विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे सत्यनारायण गूगड़ के बीच किसी मामले में रुपए लेने के मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगे और भाषा इस दौरान निचले स्तर तक पहुंच गई।
भाजपा में रहे और अब टीम विधायक कोठारी से जुड़े सत्यनारायण गूगड़ शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्री के निकट धरने पर बैठे है। इसी दौरान वहां नगर परिषद सभापति राकेश पाठक भी पहुंचे। बातों ही बातों में किसी मामले में रुपए लेने की चर्चा शुरू हुई और बाद में माहौल गरमा गया। दोनों ही पक्षों की ओर से तीखी टिप्पणियां तो की ही गई लेकिन भाषा भी हल्के स्तर तक पहुंच गई और आस पास के व सड़क से गुजर रहे लोग इस तमाशे को देखने के लिए थम गये। इस दौरान गूगड़ ने मोबाईल से पाठक को किसी से बात करवाई यह पता करने के लिए कि किसी मामले में पाठक को रुपए दिये गये या नहीं। पाठक ने बात की और किसी लादू को बोलते हुए कहा कि मैंने रुपए लिये क्या, पाठक ने तो यहां तक कहा कि वह रुपए लेकर घर पर आया लेकिन उसे मारकर भगा दिया। मेरी ईमानदारी पर कोई शक नहीं कर सकता। इस पर गूगड़ ने पलट कर वार किया कि मैंने भी रुपए दिये। इस पर पाठक गूगड़ पर मोबाईल फैंककर वहां से निकल लिये। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Next Story