VIDEO एमजीएच में राजस्थान की पहली फ्लोरेंस नाइटेंगल की मूर्ति का लोकार्पण

भीलवाड़ा । राजस्थान की पहली फ्लोरेंस नाइटेंगल (नर्सेज जन्मदात्री) की मूर्ति की स्थापना भीलवाड़ा के राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाडा में नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय के सामने आज की गई। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज ने बताया कि
आज सेवानिवृत हुए राजपत्रित नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी के सौजन्य से बनाकर स्थापित की गई मूर्ति का अनावरण जिला कलेक्टर आशीष मोदी, आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर पवन कुमार, आरएनसी रजिस्ट्रार शशिकांत शर्मा, सीएमएचओ डॉक्टर मुस्ताक खान, एमजीएच अधीक्षक डॉ अरुण गौड़ आदि ने किया। इस मौके पर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि आज यहां महात्मा गांधी अस्पताल के प्रांगण में फ्लोरेंस नाइटेंगल जो की नर्सिंग की दात्री मानी जाती है उनकी स्टेच्यू लगाई है। यह मूर्ति अस्पताल में 35 साल तक सेवाएं देने वाले नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी के सौजन्य से उनकी सेवानिवृति के अवसर पर लगाई गई है। नर्सिंग को मोटीवेट करने के लिए किए गए इस कार्य के लिए पूरी नर्सिंग टीम, डॉक्टर टीम, चिकित्सालय अधीक्षक सभी धन्यवाद के पात्र है। इन लोगों ने एक बहुत ही अभिनव पहल की है। आरएनसी रजिस्ट्रार शशिकांत शर्मा ने कहा की फ्लोरेंस नाइटेंगल ने जो पीडित मानवता की सेवा की है उसी प्रकार कोरोना काल में जो भीलवाड़ा के चिकित्साकर्मियों ने कड़ी मेहनत करके भीलवाड़ा को रॉल मॉडल बनाया। उसी सबंध में आज फ्लोरेंस नाइटेंगल की मूर्ति की स्थापना की गई वह एक नई पहल है। यह राजस्थान में हमारे नर्सेज के मनोबल को बढ़ाने वाली है। मूर्ति स्थापना के लिए जिला कलक्टर, सीएमएचओ, पीएमओ व समस्त नर्सेज धन्यवाद के पात्र है।
इस मौके पर पीएमओ डॉ. अरूण गौड़ ने नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी द्वारा मरीज के ऑपरेशन पर प्रकाशित पुस्तक की भी सराहना करते हुए इसे शुरूआती दौर में प्रशिक्षण लेने वाले चिकित्सकों के साथ ही आम नर्सेज के लिए भी उपयोगी बताया। मुर्ति के अनावरण के बाद अतिथियों ने कोरोना योद्धा गैलेरी का भी अवलोकन कर इसे सराहा। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नारायणलाल माली ने बताया कि मुर्ति के अनावरण के बाद नर्सेज की कलेक्टर से वार्ता हुई इसमें उन्होंने अस्पताल में स्थापित कोरोना योद्धा गैलेरी की आगामी दिनों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भीलवाड़ा आगमन के दौरान विजिट करवाने एवं उपभोक्ता भंडार बिल्डिंग के ऊपर नर्सेज भवन के निर्माण को आने वाली राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में फाइनल करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है की चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में डेढ़ लाख से भी ज्यादा सर्जरी में सहयोग कराया गया है। इस मौके एसोसिएशन के जिला संयोजक साँवरमल सोनी, मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष योगेश श्रोत्रिय, शहर अध्यक्ष लाल सिंह राठौड़, वर्तमान नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश सुवालका, राजकुमार शर्मा, नर्सिंग उप अधीक्षक मुकुटराज सिंह, सुनील व्यास, एमजीएच स्पोट्र्स क्लब के हितेश लक्षकार, इंसाफ खान, सिराज खान कायमखानी, सूरज छीपा, इम्मी डीडवानिया, लोकेश नामधरानी, नर्सेज नेता पवन कुमार उपस्थित थे।
