VIDEO  वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जेलकर्मियों ने किया मैस का बहिष्कार, भूख हड़ताल कर करेंगे ड्यूटी

VIDEO  वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जेलकर्मियों ने किया मैस का बहिष्कार, भूख हड़ताल कर करेंगे ड्यूटी
X

भीलवाड़ा (संपत माली)। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर 21 जून से जेलकर्मी अनिश्चितकाल के लिए मैस का बहिष्कार कर रहे हैैं। इस दौरान वे भूख हड़ताल करते हुए ड्यूटी करेंगे। उपकारापाल स्वीटी स्टेला ने बताया कि जेलकर्मियों ने अपनी मांग पर सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए 13 से 20 जून तक ड्यूटी पर रहते हुए वर्दी पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था लेकिन सरकार की ओर से कोई रेस्पोंस नहीं मिला। इसलिए उन्होंने 21 जून से मैस का बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर रहते हुए ड्यूटी करने का निर्णय लिया है। इससे पहले 18 जनवरी को सीएम और जेल प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता में सीएम ने आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया है। इसी के चलते प्रदेशभर की जेलों में मैस का बहिष्कार व भूख हड़ताल करते हुए ड्यूटी करने का निर्णय लिया गया है। यह बहिष्कार व भूख हड़ताल मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा।

Next Story