VIDEO मोदी सरकार के रहते भारत की एक इंच जमीन पर न चीन और न पाकिस्तान कब्जा कर सकता है-गजेन्द्र सिंह

भीलवाड़ा (विजय - प्रहलाद तेली)। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के परदादा के जमाने में चीन भारत की हजारों किलोमीटर जमीन हड़प गया और उन्होंने जाकर दूतावास में समझौता किया था और राजीव गांधी फाउण्डेशन ने उनसे 1 करोड़ 35 लाख रुपए लिये थे। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस बताये उन पैसों का उन्होंने क्या किया फिर सवाल करें।
मोदी ग्राउण्ड में हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंचने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार है। इसमें एक इंच जमीन पर भी न चीन घुस सकता है और न कोई। उन्होंने कहा कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक से संदेश दिया कि हम भारत के अन्दर और बाहर भी देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अभी भारत की सेना ने चीन बॉर्डर पर जिस तरह पराक्रम दिखाया, उससे पहले डोकलाम पर दिखाया तब भी अपमान किया और अभी भी अपमान किया। सर्जिकल स्ट्राइक के समय में अपमान किया था। सिंह ने कहा कि इनकी आदत है सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाना। उन्होंने बिलावत भुट्टो के बयान को लेकर कहा कि मदमस्त हाथी चलता है तो पीछे कुछ लोग भौंकते रहते है।
इससे पहले हेलीपेड पर गजेन्द्र सिंह की भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी के साथ ही कार्यकर्ताओं ने अगवानी की।
जल संसाधन मंत्री सिंह आज भीलवाड़ा अपने सहपाठी रहे प्रदीप सिंह शेखावत के निधन पर परिजनों को सांत्वना देने आये थे। सिंह मोदी ग्राण्उड से शास्त्रीनगर पहुंचे जहां वे कुछ देर रूके और फिर रवाना हो गये।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जनाक्रोश यात्रा के तहत हर घर संपर्क अभियान के तहत मिस्ड कॉल करवा आमजन से संवाद किया उन्होंने जन आक्रोश यात्रा के पत्रक बाटकर विभिन्न समस्याओं के बारे में जाना, जनाक्रोश यात्रा में मिस्ड कॉल कर आम आदमी अपनी समस्याओं के साथ जुड़ सकता हैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार में महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म, चैन स्नैचिंग, अपराधों को रोकने पर महिलाओं से चर्चा की।
जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडीया, विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, विधायक गोपाल खंडेलवाल ,जब्बर सिंह सांखला , नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, राम नाथ योगी राजकुमार आचलीया,हरीश भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ,उपाध्यक्ष डॉ राजा साहब वैष्णव, कैलाश जीनगर, शक्ति सिंह कालियास ,अनिल चौधरी ,राधेश्याम सोमानी, नंदलाल गुर्जर, ललित अग्रवाल, मीनाक्षी नाथ, दिनेश सुथार, तुलसीराम शर्मा, प्रशांत मेवाड़ा ,मुकेश शर्मा, पीयूष डाड ,घनश्याम सिंघीवाल, मनीष पालीवाल ,मंजू पालीवाल पूरण डीडवानिया, सत्यनारायण गूगड ,गोवर्धन सिंह कटार, कैलाश सुवालका, सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी किसान मोर्चा जिला महामंत्री सत्यनारायण गूगड व गोवर्धन सिंह कटार ने जल शक्ति मंत्री को बेलगाड़ी भेंट की,केंद्रीय मंत्री उदयपुर से शास्त्री नगर भीलवाड़ा में उनके मित्र के परिवार मानवेंद्र सिंह से शोक संवेदना व्यक्त करने भीलवाड़ा प्रवास पर हेलीकॉप्टर द्वारा मोदी ग्राउंड में बने अस्थाई हेलीपैड पर आज दोपहर आए जिन्होंने शोक संतप्त परिवार जन से संवाद भी किया।
