VIDEO बदमाशों का नया फंडा- जमीन खरीदने के बहाने आये, 60 साल की बुजुर्ग महिला को पीटा, चाकू से गहने काट भागे

VIDEO बदमाशों का नया फंडा- जमीन खरीदने के बहाने आये, 60 साल की बुजुर्ग महिला को पीटा, चाकू से गहने काट भागे
X

 भीलवाड़ा पीके गढ़वाल। गांवों में अकेले बुजुर्ग व्यक्तियों व महिलाओं को अब तक पता पूछने के बहाने लूटने वाले बदमाशों ने अब नया फंडा तैयार किया है। ये बदमाश अब जमीनों के खरीदार बनकर ग्रामीण बुजुर्ग महिलाओं को पीटकर लूटने लगे हैं। ऐसी ही वारदात जिले के पीथास गांव से सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने एक महिला को जमीन खरीदने का झांसा देकर न केवल पीटा, बल्कि उसके गहने भी चाकू से काटने के बाद लूट लिये और फरार हो गये। इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। 
जानकारी के अनुसार, पीथास गांव निवासी मजदूर मोहनलाल 28 पुत्र भैंरूलाल बलाई की मां जानूदेवी 60 घर से सुबह खेत पर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में एक बाइक पर दो बदमाश आये। इन बदमाशों ने जानू देवी से कहा कि हमें जमीन खरीदनी है। जमीन बता दो। जानू देवी इन बदमाशों पर विश्वास कर उनके साथ बाइक पर बैठ गई। वह, इन बदमाशों को अपने खेत पर ले गई। जहां जानूदेवी बाइक से उतर कर खेत की टाटी खोलने लगी, तभी पीछे से इन बदमाशों ने जानूदेवी के गले में पहनी रामनामी व मांदलिया तोडऩे लगे। इस पर वह चिल्लाई तो बदमाशों ने उसका मुंह दबोच लिया। गले से रामनामी व मांदलिया चाकू से काटकर लूट ले गये। जानूदेवी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में ये बदमाश मौके से फरार हो गये। वहीं जानूदेवी ने घर जाकर आपबीती बताई। उधर, सूचना मिलने पर बड़लियास पुलिस मौके पर पहुंची और वारदातस्थल का जायजा लेकर मोहन बलाई की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि ये बदमाश अब तक शहर सहित जिले के कई पुलिस थाना इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन पुलिस इन्हें अब तक नहीं पकड़ पाई। ऐसे में ये बदमाश लगातार लूटपाट कर रहे हैं।  

Next Story