VIDEO गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन, 20 मिनिट रोकी ट्रेन, टायर फूंके, बाजार बंद, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा (हलचल)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में भीलवाड़ा बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान भीलवाड़ा शहर में रेलवे फाटक पर ट्रेन रोक दी गई। प्रदर्शनकारी ट्रेन के इंजिन पर चढ़ गये। 20 मिनिट की गहमा-गहमी और समझाइश के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो पाई। शहर में कुछ स्थानों पर टायर भी फूंके गये। शहर पूरी तरह से बन्द है । यहां तक की गली-मोहल्लों में भी बंद का असर देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने रीको एरिया भी बंद करवा दिया। द के दौरान रीको में एक कार के कांच भी टूटे मिले।गोगामेडी की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। उधर, हत्या के विरोध में शाहपुरा,आसींद, बनेड़ा, सवाईपुर, गंगापुर सहित कई गांव और कस्बे बंद रहे। 
श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की मंगलवार दोपहर उनके आवास परिसर में ही स्थित कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर राजपूत समाज के साथ ही सर्वसमाज में गुस्सा है। गोगामेडी की हत्या के विरोध में सर्वसमाज ने बुधवार को भीलवाड़ा के सभी प्रमुख बाजार व कपड़ा मार्केट के साथ ही गली-मोहल्लाों में भी दुकानें बंद रखी। युवाओं की टोलियां दुपहिया वाहनों पर बाजार बंद करवाने निकल पड़ी। गुस्साये युवाओं ने कुछ स्थानों पर टायर फूं के। बाद में ये प्रदर्शनकारी रेलवे फाटक पर जमा हो गये। इस दौरान भीलवाड़ा से उदयपुर के लिए रवाना हुई मदार-उदयपुर लोकल ट्रेन को फाटक पर इन प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। प्रदर्शनकारी युवक ट्रेन के इंजिन पर चढ़ गये। ट्रेन रोकने की सूचना से रेलवे अधिकारियों के साथ ही आरपीएफ व जीआरपी सकते में आ गई। लोकल पुलिस के साथ ही जीआरपी व आरपीएफ का जाब्ता मौके पर पहुंच गया। डीएसपी सिटी देशराज गुर्जर के साथ ही स्टेशन अधीक्षक दिनेश शर्मा आदि ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। इसके बाद ही सुबह 11.54 बजे से खड़ी मदार-उदयपुर लोकल ट्रेन 20 मिनिट बाद गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। बाद में सर्वसमाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां इस हत्यकांड में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया गया। बाद में प्रदर्शनकारी रीको एरिया पहुंचे और वहां के प्रतिष्ठान बंद करवा दिये। आजाद नगर, बापूनगर व बीलिया में भी दुकानें बंद करवा दी गई। वहीं बंद के दौरान आरसी व्यास कॉलोनी निवासी आशीष सेठी किसी काम से रीको गए थे, वहां कार खड़ी की, जब लौटकर आए तो कार क शीशे फूटे हुए मिले।
आसींद संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में सकल राजपूत समाज ने आसींद बंद का आह्वान किया है, सुबह से ही मुख्य बाजार की दुकानें पूरी तरह से बंद है वही बंद को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। 
शाहपुरा संवाददाता भैरु लाल लक्षकार के अनुसार , गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में आज शाहपुरा कस्बा पूर्णतया बंद रहा। सुजान क्षत्रिय संथान अध्यक्ष सम्पत सिंह राणावत ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में करणी सेना, क्षत्रिय महासभा आदि राजपूत संगठनों ने राजस्थान बंद का आह्वान किया, जिसे सर्वसमाज ने समर्थन दिया। पूर्व मेवाड़ क्षत्रीय महासभा व अन्य राजपूत उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राणावत ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नही होजाती तब तक शाहपुरा अनिश्चितकालीन बंद रहेगा। राणावत ने बताया की इस हत्याकांड मामले में दोपहर बाद महलों के चौक से रैली निकाली जायेगी, रैली जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी, जहां कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा।
गंगापुर से सुरेश शर्मा के अनुसार गोगामेडी की हत्या के विरोध में गंगापुर कस्बे के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। सर्र्व समाज ने कस्बे में जुलूस निकाला । जुलूस डाक बंगला चौराहे से बस स्टैंड, मुख्य बाजार होकर पुन: डाक बंगला चौराहा पहुंचा। सैकड़ो की तादाद में युवा, गोगामेड़ी के हत्यारों को गोली मारो सालों को जैसे नारे लगाते हुए जुलूस में चल रहे थे। बाद में उपखंड कार्यालय गंगापुर परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। सैकड़ो की तादाद में लोग वहां धरने पर बैठ गए और गोगामेड़ी के हत्यारे को यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर करने की मांग की गई। 1 घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। सर्व समाज के लोगों ने धरने को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका को ज्ञापन सोंपा । ज्ञापन देने के साथ ही सर्व समाज द्वारा चेतावनी दी गई कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई नहीं हुई तो युवाओं को हथियार उठाने पर विवश होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी। इस दौरान हिंदू संगठन, सर्व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सवाईपुर संवाददाता सांवर वैष्णव के अनुसार श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के कत्ल के विरोध में आज बाजार बंद रहे। सर्व समाज, राजपूत समाज व व्यापार मंडल ने प्रतिष्ठान पूर्णत: बंद रखकर अपना समर्थन दिया । सभी ने हत्या पर आक्रोश जताते हुये हत्यारो को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की । राजपूत समाज के पेट्रोल पंप संचालकों ने भी पंप भी बंद रखें। मेडिकल सेवा को छोड़कर संपूर्ण बाजार बंद रहा। बंद के दौरान युवाओं ने मुख्य बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुये गोगामेड़ी के हत्यारों का एनकाउंटर करने की मांग की। इह दौरान करणी सेवा सदस्य ओमेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम वीरेंद्र सिंह, पराक्रम सिंह, राजू सिंह, गणेश सिंह, विश्वराज सिंह, भंवर सिंह, रूप शंकर सिंह, गोग सिंह, मोड़ सिंह, विष्णु जाट, कालू ट्रेलर, भगवती लाल राव सहित अन्य कई शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जाता रहे हैं ।
बनेड़ा. केके भण्डारी. गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार को बनेड़ा में भी बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया जिसे सर्व समाज और व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया । बनेड़ा में श्री महाराणा प्रताप सेवा संस्थान, श्री राजपूत करणी सेना और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में बुधवार को बनेड़ा स्थित घाटी के हनुमान जी स्थान पर राजपूत समाज के साथ ही सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां बनेड़ा तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया जिसमे जल्द से जल्द हत्यारों को पड़कर सजा दिलाने की मांग की । इससे पहले सुबह से ही व्यापार मंडल के सहयोग से बनेड़ा कस्बा संपूर्ण रूप से बंद रहा केवल मेडिकल स्टोर खुले नजर आए ।
कोटड़ी उपखंड मुख्यालय पर सर्व समाज, राजपूत समाज व व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भी हत्याकांड के विरोध में अपने प्रतिष्ठान पूर्णत: बंद रखकर अपना समर्थन दिया। वही बंद के दौरान व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों ने
अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस हत्याकांड को लेकर आक्रोश जताया और हत्यारों का एनकाउंटर या फांसी की सजा देने की मांग की ।
